---Advertisement---

आंगन से मोटरसाइकिल कि चोरी .. 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3415785

खबर खुलेआम

रायगढ़, 07 जून* । थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम झरियापाली में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है । दिनांक 06 जून 26 को प्रार्थी रूपचंद राठिया पिता चमरा राठिया, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम झरियापाली द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887 को घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी कार्तिक राठिया के पास है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी कार्तिक राठिया पिता टीकाराम राठिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम झगरपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को चोरी के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक हरिश पटेल पुलिस टीम कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment