---Advertisement---

गोल्डी फर्नीचर से मोबाइल, एलसीडी टीवी, इंडक्शन और पंखा चोर गिरफ्तार .. लाखों के माल के साथ खरीदार भी गिरफ्त मे

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3349761

खबर खुलेआम

घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव के नेतृत्व मे टीम को मिली बड़ी सफलता

1 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन घरघोड़ा पुलिस ने धरमजयगढ़ रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के एलसीडी टीवी, इंडक्शन एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

3349743

मामले की शुरुआत 22 सितंबर 2025 को हुई थी, जब वार्ड क्रमांक-15 घरघोड़ा निवासी अमन गुप्ता ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी दुकान “गोल्डी फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक एंड मोबाइल” से 20-21 सितंबर 2025 की रात के दौरान मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी, इंडक्शन एवं पंखे चोरी हो गए हैं। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दुकान का सामान कम दिखाई देने पर उसने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें रामायण दास महंत उर्फ बर्रा नामक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिया। आरोपी दुकान में ग्राहक बनकर आता था और मौका मिलते ही सामान बाहर निकालकर चोरी कर ले जाता था। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 255/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घरघोड़ा क्षेत्र में घूम रहा है।

3350025

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी रामायण दास महंत उर्फ बर्रा (45 वर्ष), निवासी बर्रा, थाना खरसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने सितंबर 2025 में दुकान से दो एलसीडी टीवी, एक ओप्पो मोबाइल फोन, दो इंडक्शन और दो सीलिंग पंखों की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उसके कब्जे से दो एलसीडी टीवी एवं दो इंडक्शन कुल लगभग 36 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का मोबाइल घरघोड़ा निवासी मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने राजू खान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके कब्जे से चोरी का ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी रामायण दास महंत ने अपने मालिक द्वारा सौंपी गई संपत्ति का दुरुपयोग करते हुए चोरी की थी तथा दूसरे आरोपी द्वारा चोरी की संपत्ति अपने कब्जे में रखी गई थी। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर धारा 306 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई, पुलिस ने आरोपी रामायण दास महंत उर्फ बर्रा एवं मोहम्मद मुजाहिद खान उर्फ राजू खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे मामले के त्वरित खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक तथा आरक्षक हरिश पटेल और उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment