
खबर खुलेआम
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पूसलदा से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे आम के पेड़ मे एक व्यक्ति की झूलती हुई लाश मिली। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पुसल्दा मे आम के पेड़ मे एक लाश मिलने की खबर से गॉव मे सनसनी मच गई मृतक की पहचान अनत राम राठिया पिता धनी राम राठिया उम्र 63 वर्ष ग्राम पुसल्दा के रूप मे की गई है। घटना की जानकारी मिलते hi परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना 19 मई 26 के रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 20 मई 26 के सुबह 08.00 बजे के मध्य की बताई जा रही है।परिजनों की सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने सुपुर्द लेकर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है वही मौत के कारणों का पता लगाने मे जुट गई है।घरघोड़ा पुलिस के बताये अनुसार प्रथम दृस्टिया फांसी लगाने से दम घुटने के करण मौत का कारण बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा














