---Advertisement---

ट्रेलर की टक्कर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत , लोगों मे आक्रोश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3172492

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा जिला के बिर्रा थाना क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आ रही जहाँ एक मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज 17 मई 26 सुबह बिर्रा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय लक्ष्मण कुंभज के रूप में हुई है, जो कुकदा गांव के निवासी बताये जा रहे है कि वे अपने मोटरसाइकिल से किसी निजी काम से बिर्रा आए हुए थे, इसी दौरान वे भारी वाहन की चपेट में आ गए। और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों मे आक्रोश ब्याप्त हो गया है। घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने सुपुर्द ले कर आगे की जाँच कार्यवाई मे जुट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों के चालक मनमाने ढंग से और अत्यधिक गति में गाड़ियां चलाते हैं। इन वाहन चालकों पर न तो प्रशासन की कोई कार्रवाई हो रही है और न ही उनमें पुलिस का कोई खौफ नजर आ रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। पुरे घटना को लेकर क्षेत्रवासियों मे काफी आक्रोश बताया जा रहा है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment