---Advertisement---

बेटे ने रात मे खेली खून कि होली .. परिवार के चार लोगों कि हत्या से दहला गॉव .. पुलिस जाँच मे जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3134997

डेस्क खबर खुलेआम

बुजुर्ग दंपती, नाती और नतिनी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। देर रात घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने सो रहे परिवार पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक परिवार के सदस्य रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहे थे।

3134993

इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर के भीतर घुसे और टांगी समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए खूनी हमले में परिवार के किसी सदस्य को संभलने तक का मौका नहीं मिला और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।सुबह जब घर के भीतर कोई हलचल नहीं दिखी तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। आसपास के लोग घर पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। घर के भीतर चारों शव खून से लथपथ पड़े थे।

3136284

घटना की सूचना तत्काल सरपंच और पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप (70 वर्ष), उनकी पत्नी कांती बाई (65 वर्ष), नातिन मोगरा (25 वर्ष) और नाती पीतांबर (17 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों एक ही घर में साथ रहते थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है चार लोगों की एक साथ हत्या से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment