---Advertisement---

मोबाइल दुकान चोरी .. महिला और दो संघर्षरत बालक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3103801

खबर खुलेआम

11 मई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने दिनांक 26.04.2026 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नगदी रकम 32 हजार रुपये तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बतायी गई थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेंडम कथन में घटना दिनांक को दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है ।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment