---Advertisement---

नाका पारा मोड़ पर दो सड़क हादसा , महिला समेत 4 घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3020399

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

तमता l पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमता में सोमवार का दिन हादसों भरा रहा। यहाँ दोपहर के वक्त नाका पारा स्थित एक ही मोड़ पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक महिला और तीन युवक घायल हो गए।पहली घटना: साड़ी का पल्लू फंसने से महिला गंभीरसोमवार दोपहर करीब 2 बजे बालाझर निवासी एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से पत्थलगांव की ओर जा रहे थे। तभी तमता के नाका पारा मोड़ पर बाइक पर पीछे बैठी इंदु सिदार (40 वर्ष) की साड़ी का पल्लू अचानक पिछले चक्के में फंस गया। इसके चलते महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल पत्थलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।पहली घटना के कुछ ही देर बाद उसी मोड़ पर एक और हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया। जिसमें अर्जुन (25 वर्ष),विशाल (19 वर्ष),नितेश (22 वर्ष) ये तीनों युवक ग्राम कर्मिटिकरा के रहने वाले हैं और बालाझर डैम में नहाकर लौट रहे थे, तभी नाका पारा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए। पीछे से आ रहे उनके साथियों ने उन्हें तुरंत स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों में से एक युवक को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो की स्थिति स्थिर है और उपचार किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने की अपील दुपहिया वाहन चलाते समय महिलाओं को साड़ी और दुपट्टे का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, मोड़ों पर वाहन की गति नियंत्रित रखना अनिवार्य है ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment