---Advertisement---

54 लाख से अधिक के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2772996

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

जशपुर | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 54 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को जशपुर पुलिस को रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस से सूचना मिली कि एक संदिग्ध टोयोटा इटियॉस (Toyota Etios) कार क्रमांक DL-3CB-5298 में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। यह वाहन लैलूंगा, शिवपुर और गाला क्षेत्र से होते हुए जशपुर जिले के पत्थलगांव की ओर बढ़ रहा था।

2772935 1

सूचना के आधार पर थाना पत्थलगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोपहर लगभग 2:00 बजे पुरानी बस्ती के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान उक्त संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया, जिसके दौरान कार अनियंत्रित होकर एक नाले के गड्ढे में फंस गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संजीव कुमार नट (उम्र 30 वर्ष), निवासी इटावा (उत्तर प्रदेश) तथा विजय पंडित (उम्र 28 वर्ष), निवासी लोनावला, पुणे (महाराष्ट्र) बताया।गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई 07 प्लास्टिक बोरियों से खाकी रंग की टेप में लिपटे 108 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 112 किलोग्राम 770 ग्राम पाया गया। जब आरोपियों से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 54 लाख रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 56 लाख रुपये मूल्य की जब्ती की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा राज्य के संबलपुर से खरीदा था और इसे उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार करने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment