---Advertisement---

पत्थर से भरी ट्रेक्टर के निचे दबकर मजदूर कि मौत .. पुलिस वन विभाग जाँच में

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2760187

खबर खुलेआम

संलग्नकर्ता – राजू यादव धरमजयगढ़

वनविभाग अनभिज्ञ या सहमति

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमरगी डी की शांत वादियों में उस दिन एक ऐसा हादसा घटित हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। जंगल की गोद से पत्थर ढोकर लौट रहा एक ट्रैक्टर, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,और इसी के साथ एक मेहनतकश मजदूर की जीवन-डोर भी वहीं थम गई।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर में जंगल से अवैध रूप से लाए गए भारी-भरकम पत्थर लदे हुए थे। रामपुर से जमरगी मार्ग के खतरनाक घाट में उतरते समय, एक तीखे मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा। और देखते ही देखते ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार मजदूर उसके नीचे दब गया। और वहीं चीख-पुकार के बीच जब तक लोग उसे निकाल पाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने तत्काल धरमजयगढ़़ थाना में सूचना दी, वहीं पूरे गांव में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई। मृतक का नाम रामप्रसाद विश्वकर्मा उम्र लगभग 55 ग्राम पंचायत जबगा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

2760102

लेकिन इस हादसे के साथ ही कई गंभीर सवाल भी उठ खड़े हुए हैं,आखिर जंगल से इस तरह अवैध पत्थर उत्खनन और परिवहन किसकी अनुमति से चल रहा था? क्या संबंधित बीट गार्ड और वनपरिक्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी इस खेल से अनभिज्ञ थे, या फिर उनकी मौन सहमति से यह सब होता रहा?वहीं ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगलों का सीना चीरकर पत्थरों का अवैध कारोबार जारी है।

2760113

शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहे, जिसके चलते यह दुर्घटना किसी न किसी दिन होना तय थी।बहरहाल यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि वनविभाग की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम बनकर सामने आया है। यदि समय रहते सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाती, तो शायद आज एक गरीब मजदूर की जान बचाई जा सकती थी।वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और इस पूरे प्रकरण में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और वन विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment