---Advertisement---

भाजपा स्थापना दिवस पर सालिक साय ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260407 WA00342

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव (जशपुर)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पत्थलगांव मंडल के रघुनाथपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे। उन्होंने विधिवत पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी और “भारत माता की जय” व “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

2704450

इस अवसर पर सालिक साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक छोटे से पौधे से बढ़कर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का सशक्त मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और समर्पण भाव से देश सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

IMG 20260407 WA00322


कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह सहित अंकित बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय बंसल, भूषण वैष्णव, नरेश यादव, सुनील गर्ग, अवधेश गुप्ता, रूपसिंह राठिया, भुनेश्वरी बेहरा, अंजू टोप्पो, शशि पैंकरा, बालसाय चौहान और नवीन यादव समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति पर चलने और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। सालिक साय ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment