---Advertisement---

दो बाइकों में सामने सामने भिड़ंत .. दो की मौके पर मौत .. दो घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2625397

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कछार स्थित नेशनल हाईवे-43 पर आज एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी विनीत पांडे के अनुसार, मृतक गोविंद यादव अपनी एचएफ डीलक्स बाइक (CG 14 A 4261) से पत्नी और बेटी के साथ फरसटोली से महेशपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कछार के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं। दूसरे मृतक खेम सागर सिंह सिदार था, जो अपनी प्लेटिना बाइक (CG 14 HQ 1632) से लुड़ेग से सामान लेकर कछार लौट रहा था। हादसा इतना भीषण था कि उसने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।परिवारों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। एक ओर जहां शादी की खुशियां थीं, वहीं अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment