---Advertisement---

सालिक साय के उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर हुआ सम्पन्न

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2624143

desk khabr khuleaam

फरसाबहार। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से फरसाबहार मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पमशाला में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश साय ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और उनके समर्पण से ही संगठन मजबूत बनता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वेद प्रकाश भगत, मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, जनपद सदस्य गोदावरी पैंकरा, सुशीला पैंकरा, दयानिधि माणिक, मंडल महामंत्री घनश्याम यादव और कौशल्या यादव, मंडल उपाध्यक्ष राधिका साय, चंपावती सिंह, नितेश कुमार यादव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बलराम मार्का, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री पारस कुमार साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान द्वारा किया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment