---Advertisement---

8 लाख से अधिक के बारदानों का गबन .. मुख्य आरोपी रिजवान व खरीददार सुधीर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2567494

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जिला जशपुर

दिनांक 08.09.25 को प्रार्थी अजय कुमार ठाकुर उम्र 47 वर्ष, जिला विपणन अधिकारी, छ ग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. जशपुर, जिला जशपुर (छ ग) ने थाना कांसाबेल में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पी डी एस बारदानों के संकलन हेतु अन्य के साथ आरोपी रिजवान अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवेल्ला मानपुर, जिला सूरजपुर छ ग को भी अनुबंध के आधार पर पी डी एस बारदानों (बोरियों) के परिवहन हेतु आदेश जारी किया गया था। आरोपी रिजवान अली के द्वारा पी डी एस बारदानों के संकलन के दौरान विकास खंड कांसाबेल के उचित मूल्य की दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग, बारदानों को संकलन कर , गबन करते हुए अनियमितता किए जाने की शिकायत प्राप्त होने उक्त मामले में कलेक्टर जशपुर के द्वारा जांच कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी। जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि आरोपी रिजवान अली के द्वारा कुल 33 हजार 5 सौ 80 नग बारदानों को जिनकी कीमत 25 रु प्रति नग के हिसाब से 8 लाख 39 हजार 500 रु होती है, को संकलन कर , विपणन संघ कुनकुरी के गोदाम में न पहुंचाकर, शासकीय संपत्ति का गबन किया गया है। रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में भादवि की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

2560983

विवेचना के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु, सूरजपुर व अंबिकापुर रवाना किया गया था, इस दौरान जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा सूरजपुर से आरोपी रिजवान अली को हिरासत में लेकर वापस लाया गया , साथ ही बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को भी अंबिकापुर से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक पिकअप वाहन क्रमांक MP 65-GA -0244 व 4000 नग बारदानों को भी जप्त किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, व पुलिस के द्वारा शेष बारदानों की भी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment