---Advertisement---

भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा – सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2567147

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत बागबहार मंडल, जिला जशपुर में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विचारधारा और संगठन की कार्यशैली पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

2566743

सालिक साय ने अपने उद्बोधन में सालिक साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा की भावना से जुड़ा हुआ है। पार्टी की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है।

2566748

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और कार्य पद्धति से अवगत कराना है, ताकि वे समाज के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकें।सालिक साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत होते हैं, जिससे संगठन और अधिक मजबूत बनता है।

2566774

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबहार मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान, धनियारो परहा, रवि परहा, अनूप गुप्ता, आलोक सारथी, मंडल उपाध्यक्ष लीलांबर यादव, महामंत्री सुरेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भूषण वैष्णव,साईनाथ भगत, दुर्गावती पैंकरा, कमलजीत सिंह, देवंती पैंकरा, डायना पैंकरा, सुमत पैंकरा, संतोष सोनी, कलम विश्वकर्मा, मोतीलाल बंजारा, करम सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, माताएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2560983

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment