---Advertisement---

सालिक साय की मौजूदगी में ठाकुर शोभासिंह कॉलेज में फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260318 WA0016

डेस्क खबर खुलेआम

पत्थलगांव। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।अपने उद्बोधन में सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाते हैं और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करते हैं। फूड फेस्टिवल को उन्होंने स्वाद के साथ-साथ संस्कृति और परंपराओं का उत्सव भी बताया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य बी.के. राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। शिक्षा के साथ रचनात्मक मंच मिलने से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है और उनमें नवाचार की भावना विकसित होती है।फेस्टिवल में छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन स्टॉल लगाए गए, जहां स्वाद और प्रस्तुति का अनोखा संगम देखने को मिला।

2476557

आयोजन ने पूरे परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर कांत, प्रो. टी.आर. पाटले, सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य आलोक गर्ग एवं भूषण वैष्णव, प्रो. अनुपमा प्रधान, डॉ. एस.के. मार्कण्डेय, प्रो. विक्रांत मोदी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

2472208
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment