

डेस्क खबर खुलेआम
पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पत्थलगांव शहर मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग 15–16 मार्च 2026 को अग्रसेन भवन, पत्थलगांव में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, अनुशासन एवं संगठन विस्तार के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही मजबूत बनता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित: वक्ता के रूप में जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता अनिल मित्तल, मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, महामंत्री नरेश यादव, सुनील गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह उपाध्यक्ष अजय बंसल , डॉ बी एल भगत,महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू टोप्पो, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा सलमी निकुंज संतोसी भारद्वाज सुरेश साहू जितेंद्र अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल श्याम नारायण गुप्ता नवीन यादव योगेश यादव उर्मिला पटेल एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।












