

डेस्क खबर खुलेआम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पुरे देश के किसानों के बैंक खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 22 वां किस्त का आज गुवाहाटी असम से हस्तांतरण किया गया, जिसका कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में सीधा प्रसारण किया गया। आज के कार्यक्रम के तहत देश के लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 6 सौ 40 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित किया गया। इसी तारतम्य में जशपुर जिले के कुल 76106 कृषकों के बैंक खाते में 14.32 करोड़ रूपय हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, जशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री राकेश कुमार भगत द्वारा प्रक्षेत्र में संचालति विभिन्न गतिविधियों के बारे में तथा रबी एवं उससे सम्बंधित पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, जशपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना की पात्रता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलता है।
तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सालिक साय, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर ने कहा कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।कृषि विभाग ने किसानों को ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, बैंक खाता सत्यापन तथा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। किसानों को यह भी बताया गया कि यदि किसी किसान को योजना की किस्त प्राप्त नहीं हो रही है तो वह संबंधित पोर्टल या कृषि विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने योजना से संबंधित अपनी जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। साथ ही किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में लगे मशरूम प्रदर्शनी एवं महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाया गया स्टाल का अवलोकन किये।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव कृषि विभाग से नरोत्तम यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कांसाबेल, रूपेन्द्र कुमार बंजारा, प्रेमदीप, सुरेश सोरेन, सुबेश, अविनाश, मनीष वंदना एवं उद्यान विभाग से श्री खोम साहू के सहित कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के वैज्ञानिक डॉ छत्रपाल, इंजी. अनिता लकड़ा, डॉ नागेन्द्र कुमार, मनीष वर्मा, मनोज नारंगे सहि 79 कृषक उपस्थित रहे।












