---Advertisement---

3 लाख के 600 नशीले इंजेक्शन के साथ सप्लायर गिरफ्तार , भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1826759

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़

सरगुजा। नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के विरुद्ध संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 21 जनवरी 2026 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान सांडबार वन देवी मंदिर मार्ग पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो संदिग्ध अवस्था में सड़क के नीचे खड़ी दिखाई दी। टीम के वहां पहुंचते ही स्कॉर्पियो से उतरकर एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को टीम ने मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम बिहारी कुर्रे, निवासी बंधा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा बताया। आरोपी के पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 300 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 300 नग AVIL इंजेक्शन, इस प्रकार कुल 600 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। जप्त नशीले इंजेक्शन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल करने का आदेश प्राप्त हुआ।

Screenshot 2026 01 07 14 37 39 92 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

मामले को लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध आबकारी विभाग जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहा है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन, कफ सिरप, टैबलेट, गांजा जैसे मादक पदार्थों से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी के बावजूद जो लोग इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उसका खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।इस सफल कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह तथा नीरज चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

पत्रकारिता के क्षेत्र में जिला और तहसील स्तर पर काम करने के इच्छुक संपर्क करें 👉🏼 व्हाट्सप्प नम्बर – 9893452103

आपके आसपास होने वाली घटनाओ कि खबरों के साथ विज्ञापन के लिए – 9893452103

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment