---Advertisement---

शासन ने घरघोड़ा एसडीएम पद के लिये जारी आदेश में किया संशोधन .. आईएएस क्षितिज गुरभेले संभालेंगे …

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4305778

डेस्क खबर खुलेआम

क्षितिज गुरभेले बने पत्थलगांव के नए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी संशोधित आदेश के तहत क्षितिज गुरभेले (भा.प्र.से., बैच 2024) को जशपुर जिले के पत्थलगांव अनुविभाग का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।श्री गुरभेले की पूर्व प्रस्तावित पदस्थापना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर की गई थी। शासन द्वारा जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब उन्हें पत्थलगांव में पदस्थ किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत गुरभेले पत्थलगांव अनुभाग में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की कमान संभालेंगे। उनकी पदस्थापना से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन के संशोधित पदस्थापना आदेश के बाद पत्थलगांव के नए एसडीएम के रूप में श्री गुरभेले की नियुक्ति प्रभावी होगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment