
डेस्क खबर खुलेआम
बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक दर्दनाक हादसे में स्कूल से घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद घर के लिये निकले तीनों बच्चे नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वे उसकी बहाव कि चपेट में आ गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार समडील गांव निवासी तीन बच्चे आज स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि उस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए और नदी में बह गए।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल के रूप में कि गई है।

तीनों ग्राम पंचायत समडील के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस परिजन और ग्रामीण लगातार नदी में लापता बच्चों की तलाश कर रहें थे , जानकारी मिली कि तीनो बच्चे के शव बरामद कर लिये गए है ।












