---Advertisement---

दो लाख कि 200 नग नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3498061

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़

अंबिकापुर / कल दिनांक 14/6/2026। को रात्रि गश्त के दौरान थाना गांधी नगर अंतर्गत सरना मैदान में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वाहिद अंसारी निवासी….थाना लुंड्ररा बताया, उसने बताया की वह अभी पटपरिया में किराए के मकान में रहता है। उसके पास रखे काले रंग के पिठ्ठु बैग की तलाशी लेने पर उसमें कागज की सौ पुड़िया बना कर रखा था उसमें हर पुड़िया में एक नग REXOGESIC INJECTION और एक नग AVIL INJECTION लपेट कर रखा था.. अर्थात उसके पास से कुल 100 नग REXOGESIC INJECTION तथा 100 नग AVIL INJECTION बरामद किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग दो लाख रुपए है।

3498035

आरोपी वाहिद अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया।। आरोपी वाहिद अंसारी को आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अम्बिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कई दिनों बाद संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले इंजेक्शन के विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि संभागीय आबकारी उड़नदस्ता द्वारा नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं पर पिछले कई महीनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के कारण सरगुजा जिले में नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर काफी हद तक रोक लगा है।।बहुत से नशीले इंजेक्शन के विक्रेता अभी तक जेल में हैं और जो बाहर है या तो काम बंद कर दिये हैं या फिर चोरी छुपे काम कर रहे हैं.. नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं की सतर्कता के कारण उनको पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा नशीली दवाइयों के विक्रेताओं पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है।।उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्त बौने की घी द्वारा की गई उक्त। कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रोहित सोनवानी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment