---Advertisement---

शोकाकुल परिवार की मदद को आगे आया केसला पाठ फाउंडेशन

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
204528

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय पत्थलगॉव

तमता। पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तमता में सोमवार को केसला पाठ फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शोकाकुल परिवार को राशन सामग्री एवं अन्य वस्तुएं भेंट कर आर्थिक सहयोग किया। साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि तमता वार्ड क्रमांक 4 निवासी विष्णु विश्वकर्मा (35) का 16 जून को अज्ञात बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके परिजनों ने दशकर्म हेतु संस्था से सहायता की मांग की थी।संस्था के अध्यक्ष शशि कुमार यादव ने बताया कि “यह संगठन जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के उद्देश्य से बनाया गया है और भविष्य में भी हम इसी तरह सहयोग करते रहेंगे।”इस दौरान संस्था ने परिवार को दाल, चावल, तेल, आलू, टमाटर, दोना-पत्तल, डिस्पोजल सामग्री, मसाले एवं अन्य वस्तुएं प्रदान कीं।मृतक के माता-पिता केतकी विश्वकर्मा व आनंद विश्वकर्मा ने सहयोग प्राप्त कर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच सीता बाज, जनपद सदस्य रमेश कुमार यादव सहित केसला पाठ फाउंडेशन के सदस्य राहुल बरेठ, योगेश यादव, नीलांबर सिदार, हुरदानंद यादव, गणेश यादव, अरुण होता एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment