---Advertisement---

मंदिर की दान पेटी से चोरी , चोर गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

पत्थलगांव थाना क्षेत्र 10 जुलाई 25 को प्रार्थी दीपांशु अग्रवाल, उम्र 28 वर्ष निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.07.25 को शाम करीबन 05.30 बजे वह अपने घर से ग्राम लुड़ेग में हनुमान मंदिर में पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर का दान पेटी टूटा हुआ है, जिसे देखकर वह आस पास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया, साथ ही मंदिर के पुजारी दीपक को भी बुलाया, उनके द्वारा बताया गया कि दान पेटी में लगभग 20 से 25 हजार रु थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए, थाने में रिपोर्ट पर चोरी के लिए बी एन एस की धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि उक्त दिनांक को सीतापुर निवासी सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छ. ग) को मंदिर के आस पास घूमते हुए देखा गया था, जिस पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, संदिग्ध आरोपी सद्दाम खान को, सीतापुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सद्दाम खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसके निशानदेही में इसके कब्जे से चोरी की रकम 4720 रु को पुलिस के द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है, शेष रकम को आरोपी के द्वारा खर्च करना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के द्वारा आरोपी सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment