---Advertisement---

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

25 जून 25 को थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि ग्राम कोटिया की ओर से एक व्यक्ति , मोटर साइकल क्रमांक CG14 MN 8387 से ग्राम करमा की ओर जा रहा है, उसका नाम मनीष नेगी, निवासी ग्राम कुरकुंगा थाना नारायणपुर है, वह अपने पास प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS को , बिक्री हेतु रखा है।

जिस पर सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा ग्राम कोटिया के पास नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, कि इसी दौरान संदेही मोटर साइकल आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त मोटर साइकल को, घेराबंदी कर रोका गया, पूछताछ पर संदेही ने अपना नाम मनीष नेगी , उम्र 19 वर्ष बताया,पुलिस के द्वारा जब संदेही मनीष नेगी की चेकिंग की गई, तो उसकी जेब से, प्लास्टिक पॉलीथिन में लिपटा हुआ, 12 पत्ता में 90 नग प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल मिला, पुलिस के द्वारा जब प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के संबंध में दस्तावेजों की मांग की गई तो, उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी मनीष नेगी के कब्जे से प्रतिबंधित सभी प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकल को जप्त करते हुए हिरासत में लिया गया।

➡️ आरोपी मनीष नेगी उम्र 19 वर्ष निवासी कुरकुंगा, थाना नारायणपुर के विरुद्ध थाना में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखने व बिक्री करने पर,21(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मनीष नेगी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment