---Advertisement---

जनता की चहेती अधिकारी आकांक्षा त्रिपाठी को दी अश्रुपूरित विदाई”

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर 26 जून 25/ पत्थलगांव एसडीएम सुत्री आकांक्षा त्रिपाठी को बुधवार को शाम को आयोजित एक गरिमामय समारोह में, कार्यकाल के सफल संचालन पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पत्थलगांव विकास खंड के समस्त विभाग प्रमुख ,सभी तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,पटवारी गण,शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने पिछले दो वर्षों से अपने कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से इस क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल के दौरान उनके सफल मार्गदर्शन में लोकसभा विधानसभा एवं त्रिस्तरीय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का सफल संचालन, कानून-व्यवस्था में सुधार, जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सहित जनता की समस्याओं की त्वरित सुनवाई हुई है।

उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल के सुखद स्मरण के दौरान सभी की आंखें नम थीं।उन्होंने न केवल प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया, बल्कि एक संवेदनशील और सहृदय अधिकारी के रूप में जनता के दिलों में भी अपनी विशेष जगह बनाई।इस अवसर पर सभी विभाग प्रमुखों ने एसडीएम के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “एसडीएम ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और लगन से हम सभी के लिए एक मिसाल कायम की है,उनके जाने से हमें एक अभिभावक के खोने का दुख है। उन्होंने हमेशा हमारी सभी समस्याओं का समाधान निकाला और एक परिवार की तरह हम सब ने मिलकर कार्य किया। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी, लेकिन उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंड हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने अपने विदाई भाषण में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस क्षेत्र की जनता और मेरी टीम का सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय है। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभारी हूं।”समारोह के अंत में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता के द्वारा सर्व विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे जहां भी जाएंगी, इसी लगन और निष्ठा से सेवा करती रहेंगी और अपनी कार्यप्रणाली से क्षेत्र में विशेष पहचान रखेंगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment