---Advertisement---

बलात्कार के फरार आरोपी की सूचना देने पर पुलिस ने किया 5 हजार नगद ईनाम कि घोषणा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

29.09.2021 को पत्थलगांव क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की जो स्कूल जाने के लिये निकली थी कि रास्ते में अकेले पाकर आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव पिता फुल सिंह यादव उम्र 28 वर्ष सा. गोडपाडिया थाना गेरवाई जिला ग्वालियर (म.प्र.) हा.मु. लुड़ेग थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) ने उसे जबरदस्ती खींचकर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने का कोशिश कर रहा था कि उसी समय एक बूढ़ा आदमी वहां से गुजर रहा था, जिसको देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 217/2021 धारा 363, 366 (क), 376, 511 भादवि. कायम कर विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 354 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8,18 आकर्षित होने से प्रकरण जोड़ी जाकर प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने से चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव के विरूद्ध माननीय न्यायालय छ०ग० बिलासपुर से जारी गैर जमानती वारंट निष्पादन हेतु वारंटी के संभावित स्थानों में पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, किन्तु अभी तक कोई पता नहीं चला है।

अतएव SSP जशपुर शशि मोहन द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक- 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त प्रकरण के फरार वारंटी के बारे में जो कोई सूचना देगा, गिरफ्तारी करायेगा उन्हें ईनामी उद्घोषणा के तहत 5000/-रू. (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा, पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का निर्णय अंतिम होगा।

संपर्क हेतु दूरभाष नंबर-07763 – 223240मो.नं.- 94791-936001-पुलिस अधीक्षक, जशपुर07763 22380107763 223807मो.नं.- 94791-936012.अति. पुलिस अधीक्षक, जशपुरमो.नं.- 94791-936023-पुलिस अनु. अधिकारी पत्थलगांवमो.नं.- 94791-936994.पुलिस नियंत्रण कक्ष, जशपुरमो.नं.- 94791-936165.थाना प्रभारी पत्थलगांव

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment