---Advertisement---

मोटर सायकल चोर गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार , 3 मोटरसाइकिल जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Desk khabar खुलेआजम

गणेश भोय तमता

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जोगी लकड़ा उम्र 34 साल निवासी जोरोडोल थाना पत्थलगांव ने दिनांक 04.06.2025 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 02.06.2025 को अपने छोटे भाई मारकुस लकड़ा के साथ अपनी TVS रायडर मोटर सायकल सी.जी. 14 एम.यू. 8666 में शादी कार्यक्रम देखने जोराडोल गये थे, मोटर सायकल को रात्रि लगभग 10ः30 बजे घर के बाहर खड़ा किये थे, कुछ देर बाद शादी कार्यक्रम से वापस आने पर देखे कि उसके मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त मामले में धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आकाश मांझी को अभिरक्षा में लिया गया, शुरूआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, परंतु बारीकी से पूछने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। प्रार्थी के मोटर सायकल सी.जी. 14 एम.यू. 8666 को चोरी करने के उपरांत साथी सूरज मांझी जोराडोल के जंगल में छिपाकर रखा था, उसे मेमोरंडम कथन के आधार पर सूरज मांझी से जप्त किया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य सहआरोपियों को दबिष देकर अभिरक्षा में लिया गया, सभी से पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। उन्होंने बताया कि इस चोरी के अतिरिक्त वे मिलकर अनेक मोटर सायकल चोरी किये हैं। उनके द्वारा धरमजयगढ़ से एक हिरो होण्डा मोटर सायकल एवं ग्राम सुकवांस (लैलुंगा) से एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये हैं, उनके कब्जे से चोरी किया हुआ कुल 03 मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 06.06.2025 को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment