---Advertisement---

खेत जा रहे किसान कि तेज रफ्तार पिकअप कि चपेट में आने से हुई मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

तमता l पत्थलगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंडरीपानी में एक तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से पैदल चल रहा ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पंडरीपानी के पतराटोली निवासी चमर साय पैंकरा उम्र 70 वर्ष शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तमता डूमरबहार मुख्य मार्ग के किनारे पैदल अपने खेत मे कार्य करने जा रहा था वही कांधे पर फावड़ा रखा हुआ था

इसी बीच तेज रफ्तार पिकअप विपरीत दिशा से आकर बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। और ठोकर मारने के बाद बुजुर्ग खेत में छिटक गया जहां ठोकर इतनी तेज थीं कि बुजुर्ग चमर साय को गंभीर चोट आई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर खेत मे उतर गई है। जहां चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया है। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना की सूचना मृतक की परिजनों ने पत्थलगांव पुलिस को दी जिसके बाद तत्काल खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिये हैं l

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment