---Advertisement---

यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई , कई यात्री घायल ….. घायलों को पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

संलग्न कर्ता – राजू यादव धर्मजयगढ़

8 से 10 लोगों को चोट लगने से हुए ब्लीडिंग

रैरुमा चौकी के पुलिस ने घायलों को भेजा हॉस्पिटल

धरमजयगढ़। बड़ी खबर धरमजयगढ क्षेत्र के रैरूमा चौकी थाना क्षेत्र से जहां पर आज सुबह यात्रियों से भरी बस कापू से रायगढ़ जाने वाली अन्नपूर्णा गिरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कापू से पत्थलगांव होते हुए रायगढ़ की ओर जा रही पूर्णागिरी यात्री बस तेजपुर के समीप नोनाईजोर गांव के पास स्थित लाइनपारा बस्ती में अचानक अनियंत्रित होकर एक वृक्ष से जा टकराई।

जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे के परिणामस्वरूप सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी की जानमाल की गंभीर हानि जानकारी नहीं है , हालांकि लगभग दस यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें तत्काल धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है।

और वहीं घटना की सूचना मिलते ही रैरूमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आवश्यक जांच व कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। हादसे के कारणों का विस्तृत विवरण अब भी प्रतीक्षारत है, परंतु प्रथम दृष्टया यह तेज गति एवं चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने का मामला प्रतीत होता है।बहरहाल स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु समुचित प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

विस्तृत जानकारी हेतु बने रहिए हमारे साथ….

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment