---Advertisement---

ड्रीम इलेवन ने गॉव के किसान कि चमकाई किस्मत , जीते 1 करोड़ रुपये

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता पत्थलगॉव

पत्थलगांव के छोटे से गांव गोढ़ी कला भूडुपारा के किसान के बेटे जगरनाथ सिंह सिदार ने ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया। खबर से गाँव में जश्न का माहौल बन गया है। यह शानदार जीत उन्हें 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में मिली, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर टीम बनाई थी।जगरनाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया था। उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतने का मौका मिला।गांव में जश्न का माहौलजगरनाथ की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई है। लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और जगरनाथ की कामयाबी पर गर्व कर रहे हैं।

पैसे का सदुपयोग करने की योजना जगरनाथ ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने खाते से 7 लाख रुपये विदड्रॉ कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं। जीत की खुशी के साथ उन्होंने अपने भविष्य की योजनाएं भी साझा कीं।

उन्होंने कहा, “हमारे कच्चे घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान पास हुआ था, जिसे अब हम और बड़ा और पक्का बनाएंगे। मेरे पिता जी का अच्छे से इलाज करवाएंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे ताकि हमारी खेती आसान हो सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment