---Advertisement---

बीडीसी प्रत्यासी के बेटे की दबंगई – बचे पैसे को मांगने गये युवक को बंधक बनाकर पीटा , थाना में शिकायत दर्ज

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

पीड़ित अस्पताल में भर्ती , शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस..!

पत्थलगांव विधानसभा के क्षेत्र क्रमांक 25 से जनपद सदस्य के चुनावी मैदान में उतरे महिला प्रत्यासी सावित्री रामप्रसाद यादव के बेटे ने एक लोहार सामाज के 25 वर्षीय युवक को बंधक बनाकर बेदर्दी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि वे पत्थर तोड़कर जीवन यापन करते हैं इसके साथ पत्थरों के सिलबट्टे सहित अन्य सामग्री बनाकर उसे बाजार में बेचकर अपने परिवारजनों के जीवन यापन करते हैं। ग्राम फरसाटोली (काजूबाड़ी) निवासी युवक बाबूलाल विश्वकर्मा पिता सुखीराम उम्र 25 वर्ष लगभग का कहना है कि बीडीसी प्रत्याशी श्रीमती सावित्री रामप्रसाद यादव के घर एक ओखली पत्थर एक हजार में बेचा था जिसका आठ सौ रुपये मिले थे शेष बचे दो सौ रुपये को लेने उनके घर गोलियागढ़ गया था.इस दौरान प्रत्यासी का घर बंद था जिसे पीड़ित ने कुंडी खटखटाकर खुलवाया और बचे पैसे की मांग की इस बात से गुस्साए सावित्री रामप्रसाद के पुत्र गुलाब यादव ने उसे घर में खिंचकर अंदर ले गया और रस्सी से हाथ पैरों को बांधकर 4 घंटे तक पिटता रहा। जिससे युवक के माथे पैर और अन्य जगह पर गंभीर चोटें आई है। बरहाल उसका उपचार कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है अभी घायल कि हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

मामले को लेकर चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत के बाद आरोपी गुलाब यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment