बागबहार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में टमाटर खेती की आड़ में गांजा की खेती करने वाला आरोपी किसान को बागबहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस आरोपी किसान की बाड़ी से लगभग 60 हजार रुपए मूल्य के गांजा के पौधे जप्त किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि बागबहार थाना क्षेत्र में एक किसान व्दारा अवैध गांजा की खेती करने की सूचना मिली थी। सुचना पर पुलिस ने महेशपुर सलिहापारा निवासी अजीत कुमार यादव की टमाटर बाड़ी में दबिश दी गई। यंहा पर 12 किलो से अधिक गांजा के पौधे बरामद किए गए। नारकोटिक्स एक्ट कि कार्यवाही करते हुए आरोपी अजित कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।