---Advertisement---

DJ से लदी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर .. 5 युवकों की मौत , 5 गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4715024

डेस्क खबर खुलेआम

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट के पास भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीजे से लदी पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मरकाटोला घाटी के पास डीजे से बंधी पिकअप खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरूहादसे की सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में पांच युवकों की मौत हुई है, जबकि पांच घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment