---Advertisement---

आपातकाल में काम आई सालिक साय की पहल .. सर्पदंश पीड़ित को एंबुलेंस से भेजा कुनकुरी .. समय पर मिला उपचार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4705603

डेस्क खबर खुलेआम

कांसाबेल। कांसाबेल ब्लॉक के बटईकेला निवासी 72 वर्षीय कमल साय पैंकरा को 24 सितम्बर के शाम अचानक जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल मदद के लिए संपर्क किया। सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस की मदद से सर्पदंश पीड़ित कमल साय पैंकरा को बिना देरी किए उपचार के लिए कुनकुरी भेजा गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से परिजनों को राहत मिली। सर्पदंश जैसे आपातकालीन मामलों में मरीज को जल्द से जल्द चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।इस दौरान कांसाबेल अस्पताल के डॉक्टर तोषण पटेल, स्टाफ नर्स कुसुम चक्रवर्ती और एंबुलेंस चालक मनोज नाग का भी सराहनीय योगदान रहा। अस्पताल की टीम ने मरीज को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के बाद आगे के उपचार के लिए रेफर किया। समय पर मिली एंबुलेंस सेवा से कमल साय के परिजनों को बड़ी राहत मिली। क्षेत्रवासियों ने आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपलब्ध कराई गई एंबुलेंस सेवा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा और आपातकालीन सहायता पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी सुविधाएं लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment