---Advertisement---

73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट कर दुष्कर्म .. 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3137033

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

26 वर्षीय युवक ने 73 बुजुर्ग महिला से की मारपीट कर किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार कांसाबेल / दिनांक 10.05.26 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 72 वर्षीय बुजुर्ग पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09.05.26 को उसके गांव में ही एक पड़ोस के घर में एक सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था, पीड़ित प्रार्थिया भी उक्त कार्यक्रम में गई हुई थी, जहां से खाना खा पी कर रात्रि करीबन 09.00 बजे अपने घर वापस आ कर सोने की तैयारी करते हुए घर का दरवाजा बंद करने जा रही थी इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया व पीड़िता के साथ गलत नियत से छेड़ छाड़ कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अनाचार किया।

इसी दौरान पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली । उक्त आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति का डेढ़ साला था, जो कि अपनी बहन व बहनोई के घर आया हुआ था। पीड़िता के द्वारा घटना के संबंध में आरोपी की बहन व बहन के पति को सूचित किया गया । आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुजुर्ग पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी महिमा प्रकाश मिंज घटना दिनांक से फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी जिला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर आरोपी की घर की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी महिमा प्रकाश मिंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।मामले मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment