![कांग्रेस को बड़ा झटका , इस युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन 1 IMG 20240428 WA0032](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240428-WA0032.jpg)
डेस्क खबर खुलेआम
हिरालाल राठिया
मुख्यमंत्री और लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के समक्ष भाजपा प्रवेश किया
प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति दिन ब दिन खराब होती नजर आ रही है बडी संख्या में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है । जब से प्रदेश के सामाजिक सांस्कृतिक पुरोधा आदिवासी समाज से सहज सरल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है तभी से कांग्रेस की जड़े कमजोर होते जा रही है । देश मे मोदी के नेतृत्व प्रदेश में विष्णुदेव के महतारी वंदन , किसानों को बोनस और अन्य कार्य साय साय होने से प्रभावित होकर लोग भाजपा का दामन थाम रहे है ।
![कांग्रेस को बड़ा झटका , इस युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन 2 IMG 20240428 WA0035](https://khabarkhuleaam.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240428-WA0035-1024x768.jpg)
युवा नेता सुनील सिंह ठाकुर कापू में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता राधेश्याम राठिया को लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से लगातार धरमजयगढ़ क्षेत्र से लेकर अन्य क्षेत्रों में भाजपा का कुनबा और बढ़ते जा रहा है आज प्रदेश के मुख्यमंत्री साय द्वारा रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के समर्थन करने कापू आगमन पर तेज तर्रार युवा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है मुख्यमंत्री और लोकसभा प्रत्याशी के समक्ष भाजपा परिवार में शामिल होने वाले युवा नेता युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष अक्षय राठिया , सर्व आदिवासी समाज के युवा नेता महेंद्र सिदार , देवेंद्र राठिया जैसे नेताओं ने भाजपा प्रवेश किया है । कही न कही इनके प्रवेश से सीधे तौर पर लाभ देखने को मिलेगा।