
खबर खुलेआम
पत्रकारों ने केक काटकर दी शुभकामनाएं, देर तक चलता रहा सम्मान और उत्साह का माहौल
26 जून 2026 लैलूँगा। लैलूँगा प्रेस क्लब के युवा एवं सक्रिय पत्रकार हीरालाल राठिया का जन्मदिन इस बार यादगार अंदाज में मनाया गया। लैलूँगा स्थित विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार साथी एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, भाईचारे और पत्रकार एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला।जन्मदिन समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने केक काटकर हीरालाल राठिया को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हीरालाल राठिया ने कम समय में अपनी मेहनत, निष्पक्ष कार्यशैली और सक्रिय पत्रकारिता से क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।

विश्राम गृह का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया जब पत्रकार साथियों ने जन्मदिन गीत गाकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं और पत्रकारिता जगत में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार केवल खबरों के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि आपसी सौहार्द और एकता भी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हीरालाल राठिया का जन्मदिन समारोह इसी एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हीरालाल राठिया के साथ स्मृति तस्वीरें खिंचवाईं और उनके सफल, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की पुनः बधाई दी।”कलम के सिपाही का जन्मदिन बना यादगार, लैलूंगा प्रेस क्लब ने दिखाई पत्रकार एकता की ताकत”













