
खबर खुलेआम
गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा
लैलूंगा। ओडिशा की ओर से आ रही एक संदिग्ध टाटा सफारी कार को लैलूंगा पुलिस ने घेराबंदी कर भवानीपुर क्षेत्र में दबोच लिया। अवैध गांजा परिवहन की आशंका पर की गई इस कार्रवाई में वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें करीब तीन बोरा गांजा बरामद होने की खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर सूचना मिली थी। इसके बाद भवानीपुर क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई देख टाटा सफारी चालक ने वाहन रोक दिया और मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली, जिसमें गांजे की कथित बड़ी खेप मिलने की जानकारी सामने आ रही है। पकड़े गए वाहन का नंबर UP70 दफा 0050 बताया जा रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में करीब तीन बोरा गांजा रखा हुआ था।


हालांकि गाडी में गांजा होने कि पुष्टि होती है तो पुलिस के लिये बड़ी सफलता मानी जाएगी। वही बरामद कथित गांजे की वास्तविक मात्रा और वजन की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित गांजे की खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी और इसे लैलूंगा या आसपास के इलाके में कहां पहुंचाया जाना था। वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है और इस कथित तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इसकी जांच भी अहम मानी जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में बरामद गांजे की मात्रा, वाहन मालिक और आरोपियों के खिलाफ की जाने वाली कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि पुलिस स्तर से होना बाकी है। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं फरार चालक कब पकड़ा जाता है और टाटा सफारी में मिली गांजे की कथित खेप के पीछे तस्करी का पूरा नेटवर्क कितना बड़ा है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।










