रायगढ़ जिले में सडक हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है कल रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र के छाल रोड में सडक हादसे में ग्रामीण कि मौत हो गई है मृतक जय श्रीवास पिता राजाराम श्रीवास निवासी ग्राम बैहामुड़ा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है
जानकारी अनुसार कल रात लगभग 10:20 के आसपास मृतक जय श्रीवास काम करके रात अपने घर वापस लौट रहा था उसी समय घरघोड़ा से छाल जाने रोड बाय पास के आगे बोर पारा के पास अज्ञात ट्रेलर ने ग्रामीण को ठोकर मार कर तड़पते हुए छोड़ कर भाग गया। मोहल्ले वासियों ने घटना के सुचना डायल 112 को दी गई , 112 ने मौके पर पहुंच कर घायल को हॉस्पिटल लेकर पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। शव को हॉस्पिटल में रख दिया गया है। आज घरघोड़ा पुलिस आगे कि कार्यवाही करेगी
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।