---Advertisement---

स्वीफ्ट डिजायर में गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2865713

खबर खुलेआम

20 अप्रैल, रायगढ़ 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि ओडिशा के बिलाईमुंडा की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है।

श्री शशि मोहन सिंह एसएसपी रायगढ़

सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक OR 15 T 7372 को रोककर जांच की। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोहन लाल सिदार (40 वर्ष) निवासी रायपारा थाना तमनार एवं विनोद प्रधान (33 वर्ष) निवासी समकेरा थाना तमनार बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर डिक्की में रखे 9 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का तौल कराने पर कुल 60 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पूरे मामले में वाहन सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर गांजा लाकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मामले में थाना तमनार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी 01- सोहन लाल सिदार पिता श्री मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ, 02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा। जब्त मशरूका और संपत्ति – 1. एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372, किमती करीब 05 लाख 2. 60 किलोग्राम गांजा, कीमती करीब 15 लाख 14 हजार 750 रूपये 3. 2 मोबाइल कीमती 10 हजार रूपये(एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी) *कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment