तुलसी कौशिक बने मुख्यमंत्री साय के निज सहायक

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PicsArt 03 09 10.20.34

शासन#डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ शासन ने तुलसी कौशिक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक नियुक्त किया है जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि तुलसी कौशिक जशपुर के कांसाबेल के रहने वाले हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ काफी सालों से जुड़े हुए हैं । तुलसी कौशिक विष्णु देव के पुराने मित्र के साथ राजनैतिक सलाहकार भी है। बता दे की इससे पूर्व राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे, आकाश गुप्ता और भजन साय को पदस्थ किया गया है। और अब तुलसी कौशिक मुख्यमंत्री के निज सहायक के रूप में नियुक्त की गई है ।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment