
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में कुल 125 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है। जारी सूची के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी। प्रदेशभर में एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले होने से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में शामिल 125 अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं पर सबकी नजरें टिकी हैं।











