---Advertisement---

उफनते नाले को पार करने की कोशिश में युवक बहा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4736476

डेस्क खबर खुलेआम

तिल्दा-नेवरा। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कोहका-रजिया नाला उफान पर आ गया। शुक्रवार रात नाला पार करने के प्रयास में एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी युवक अपनी बहन के घर खुनमुड़ी जाने के लिए निकला था।

4736482

इसी दौरान कोहका-रजिया नाले में बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। युवक ने नाला पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलन नहीं संभाल सका और पानी में बह गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। रात के अंधेरे और तेज बहाव के कारण तलाश अभियान में कठिनाई सामने आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बारिश के दौरान उफनते नाले को पार नहीं करने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के समय कोहका-रजिया नाला बेहद खतरनाक हो जाता है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment