---Advertisement---

अडानी के अंदर चलने वाली ट्रेलर ने निर्दोष साईकिल सवार को कुचला .. मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2992774

खबर खुलेआम

कोयले से भरी ट्रेलर ने निर्दोष साईकिल सवार ग्रामीण की जान ले ली। ग्रामीणों के बताये अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बाईपास में घरघोड़ा रेलवे रेल्वे स्टेशन ( कोल साइडिंग ) के पास मुख्य मार्ग में कपटडेरा के युवक को अडानी कंपनी के अंदर चलने वाली ट्रांसपोर्टर कि ट्रेलर CG 13 AR 6804 जो CGSPCL का कोयला लोड लेकर साइडिंग की तरफ जा रही थी थी ने सायकल सवार को कुचल दिया। जिससे सायकल सवार की सर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

2992332

घटना लगभग रात 9:45 के आसपास की बताई जा रही है। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने आनन फानन में मृतक के शव अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान दिल कुमार पिता बाल कुमार उम्र 32 कपाटडेरा ग्राम पंचायत भेंड्रा थाना घरघोड़ा के रूप में की गई है। मृतक के परिवार में अकेला कमाने वाला था जिसके तीन छोटे बच्चे होना बताया जा रहा है। मौके पर परिजनों के साथ ग्राम पंचायत भेंड्रा के सरपंच, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उस्मान बेग पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा कि मांग कर रहें है। प्रत्यक्षदर्शियों के बताएं अनुसार साईकिल सवार सड़क के किनारे से से अपने घर की तरफ जा रहा था उसी समय ट्रेलर ने सवार होकर रगड़ दिया जिससे सायकल सवार की मौके पर मौत हो गई।

Screenshot 2026 05 02 22 39 53 35 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91
2992160
2992144

बता दें की पूर्व में भी घरघोड़ा बायपास स्तिथ कोल साइडिंग में चलने वाली गाड़ियों की वजह से एक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है आये दिन गाड़ियों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है पैदल राहगीरों , सायकल और बाईक सवार चालकों को भारी कठनाईयो का सामना करना पड़ता है।

2992347

घरघोड़ा पुलिस ने घटना करीत ट्रेलर को जब्त कर लिया है वही ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्यवाई में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment