---Advertisement---

खेल हमें अनुशासन टीम भावना और नेतृत्व सिखाती है : सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
4846831

डेस्क खबर खुलेआम

बिहाबाल में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

फाइनल में बरजोर ने पतराटोली को 20 रनों से हराकर जीता खिताब, 24 टीमों ने लिया था हिस्सा

जशपुरनगर। बिहाबाल में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरजोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पतराटोली की टीम को 20 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।फाइनल मुकाबले में पतराटोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बरजोर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पतराटोली की टीम निर्धारित 8 ओवर में 39 रन ही बना सकी। इस तरह बरजोर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में विजेता बरजोर की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी उपविजेता पतराटोली की टीम को 7,500 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

4846825

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं को खेलों के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही।सालिक साय ने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

4846843

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीसी सरोज यादव, सरपंच प्रतिमा भगत, भूषण वैष्णव, इमाम खान, सूरज साय, रामबिलास राम, अर्जुन भगत, बालेश्वर चक्रेश, खतेश्वर राम, मुनेश्वर, जगमोहन सिंह, बालेश्वर यादव, रवि राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

4847117

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment