---Advertisement---

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म , फरार आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

25 जनवरी 2025 चक्रधरनगर पुलिस ने आज शादी का प्रलोभन देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी मनोज साहू (24 साल) को पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ युवती ने 22 जनवरी को चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहसील धरमजयगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले छह साल से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर काम कर रही थी।

अक्टूबर 2023 में चक्रधरनगर स्थित एक पार्क में उसकी मुलाकात मनोज साहू से हुई। मनोज ने दोस्ती बढ़ाई और फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नवंबर 2023 में मनोज ने चक्रधरनगर में किराए का मकान लिया, जहां वह पीड़िता के साथ रहने लगा। मनोज ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद पीड़िता ने दूसरा किराए का मकान लिया, जहां मनोज अक्सर मिलने आता था। जब युवती ने नवंबर 2024 में कोर्ट में शादी के लिए आवेदन करने को कहा, तो मनोज ने शादी से इनकार कर गाली गलौच किया। पीड़िता ने मनोज के माता-पिता से बात की, लेकिन उन्होंने भी उसे भगा दिया। युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने अपराध क्रमांक 40/2025 के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और मेडिकल जांच कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए। आज भोर में सूचना मिलने पर पामगढ़ के चण्डीपारा से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment