---Advertisement---

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किरोड़ी तायल का निधन, नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3783247

खबर खुलेआम

घरघोड़ा नगर के लम्बे समय से कांग्रेस के सक्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रतिष्ठित फर्म आशीर्वाद टेंट हाउस के संचालक किरोड़ी तायल का शुक्रवार देर रात लगभग 10 बजे आसपास उपचार के दौरान रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मिलनसार, सरल और सामाजिक स्वभाव के धनी किरोड़ी तायल लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे और नगर के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते थे। पिछले दो-तीन दिनों से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब था। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय किरोड़ी तायल करण तायल और नमन तायल के पिता थे, तथा राजू, सुरेश, पालू, गोपाल के भाई थे।उनके निधन से परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और नगरवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुख की घड़ी में पूरा नगर उनके परिजनों के साथ खड़ा है। स्वर्गीय किरोड़ी तायल का अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 3 बजे घरघोड़ा मुक्तिधाम में विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment