
खबर खुलेआम
एसडीएम दुर्गा प्रसाद ने मृतक के परिजन को दिलाया हक, छुट्टी के दिन भी दिखाई तत्परता
घरघोड़ा के कुडुमकेला में पीड़ित ग्रामीण कि पीड़ा को. खबर खुलेआम के द्वारा प्राथमिकता से स्थान दिया गया था। समाचार पर तत्काल घरघोड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडुमकेला में एक संवेदनशील और सराहनीय प्रशासनिक पहल देखने को मिली, जहां एसडीएम दुर्गा प्रसाद (IAS) ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतक के परिजन को उनका हक दिलाया।दरअसल, कुडुमकेला निवासी युवक लक्ष्मी चौहान ने अपनी मां के निधन के बाद बैंक से भुगतान नहीं मिलने से परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो के वायरल होते ही मामला एसडीएम दुर्गा प्रसाद के संज्ञान में आया। उन्होंने बिना देरी किए, रविवार की छुट्टी के दिन ही सक्रियता दिखाते हुए संबंधित ग्रामीण बैंक के प्रबंधक को तत्काल नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पीड़ित का बेटा 👇🏼👇🏼

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका श्रीमती तीहारीन चौहान के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई थी। लेकिन उनके निधन के बाद बैंक द्वारा नामिनी को भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान था।एसडीएम दुर्गा प्रसाद की पहल पर 4 मई 2026 को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा कुडुमकेला में दावा प्रकरण जमा किया गया और त्वरित निराकरण करते हुए नामिनी सोनसाय चौहान को 44,195 रुपये की सेटलमेंट राशि का चेक प्रदान किया गया।इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से प्रभावित होकर हितग्राही परिवार ने एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है, और यह उदाहरण प्रशासन की जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।












