---Advertisement---

आत्मानंद कन्या शाला में उत्साह पूर्वक मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव , बांटे गये जाति निवास प्रमाण पत्र

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में 16 जून 25 को धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इसी कड़ी में घरघोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यम स्कूल में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार सहोदर राम कि उपस्थिति में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । आज के कार्यक्रम में नव प्रेवशी छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जाति निवास प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने अपने उधबोधन में कहा कि बच्चे देश कि नीव है ये देश का भविष्य है इनके समुचित अध्यापन कि व्यवस्था हेतु छत्तीसगढ़ शासन ने शिक्षा को गुणवत्ता अभियान प्रारंभ किया है जिसके तहत युक्ति युक्त कारण के माध्यम से प्रदेश के समस्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिससे छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दिशानिर्देश पर तहसीलदार घरघोड़ा मनोज कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा के द्वारा कन्या आत्मानंद हिंदी मीडियम में 5 छात्र छात्राओं को जाति निवास प्रमाण पत्र बांटा गया है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूल के शिक्षकों के साथ नए प्रेवशी छात्राएं उपस्थिति रही

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment