---Advertisement---

ट्रेक्टर और बाईक में आमने सामने भिड़ंत .. एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2889651

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में आज दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पोरडी के पास लकड़ी से लदा ट्रैक्टर और बाइक में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताये अनुसार लकड़ी से भरी ट्रेक्टर ड्राइवर ने शराब पिया हुआ था जिसके कारण ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख पाया जिसकी वजह से घटना को होना बताया जा रहा है।

2889578
2889720
2889806

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान रामधन राठिया (20 वर्ष), निवासी ग्राम बुलेकेरा के रूप में हुई है, जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल नोमेश राठिया (22 वर्ष), निवासी बुलेकेरा का पैर फैक्चर हो गया है, जिसे इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है वही पुरे मामले कि जाँच में जुट गई है पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment